Bagpat News: घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करने का आरोप
बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में एक महिला ने अपने परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज होने की शिकायत पुलिस से की है। महिला ने बागपत कोतवाली में शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे कुछ लोग उसके घर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट की गई। विरोध करने पर उसके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। महिला ने शिकायत में बताया कि घटना में परिवार के सदस्यों को चोटें आई हैं। घर में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.