Bagpat News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, मां-बेटा और बेटी घायल
बागपत, अगस्त 4 -- Bagpat News: खेकड़ा। क्षेत्र के विनयपुर गांव में रात में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर मां, बेटे और बेटी पर हमला बोला। जिसमें वे सभी घायल हो गए। पुलिस आरोपी हमलावरो की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। क्षेत्र के विनयपुर गांव में महिला संगीता पुत्र और पुत्री के साथ रहती है। रविवार रात तीनों घर पर सो रहे थे। तभी गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोग दरवाजा तोड़कर उनके मकान में घुसे। इसके बाद उन्होंने तीनों पर हमला बोल दिया। संगीता ने बताया कि दबंगों ने उन पर लाठी, डंडों और तेज धारदार हथियारों से हमला किया। देसी तमंचे से गोली मारने की धमकी दी। हमले में वे तीनों घायल हो गए। खेकड़ा सीएचसी पर उन्हें उपचार दिलवाया गया। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। जल्द ही आरोपियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.