बागपत, अक्टूबर 6 -- Bagpat News: खेकड़ा। बसी गांव में घर के बाहर खड़े युवक के साथ अभद्रता का विरोध करने पर दो लोगों ने उसके घर में घुसकर डंडों से पिटाई कर दी। बचाव में आए परिजनों को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आरोपियों से परिवार को बचाया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बसी गांव निवासी दीपक कुमार ने मंगलवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब दस बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक ही परिवार के दो लोग वहां से गुजर रहे थे। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी। दीपक जान बचाने के लिए घर में घुसकर गेट बंद करने लगा, लेकिन दोनों आरोपी गेट खोलकर घर में घुस गए। आरोप है कि घर में रखे डंड...