Bagpat News: घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: कस्बे के विजयनगर मोहल्ले में घरेलू विवाद में युवक ने शनिवार सुबह फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कस्बे के विजयनगर मोहल्ले में अविवाहित युवक रवि परिजनों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उसने खर्च के लिए परिजनों से रुपये मांगे। परिजनों ने रुपये देने से मना कर दिया। इस बात पर उसका परिजनों से विवाद हो गया। इसके बाद रवि ने कमरे में पंखे में रस्सी बांधकर गले में फंदा लगाकर जान दे दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसका पता चलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। भाई आकाश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शाम के समय युवक के शव का अंतिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.