बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: बड़ौत। शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जोड़ने की पहल के तहत ग्रोवैल स्कूल गल्र्स विंग में सोमवार को 'अस्मिता आभार सम्मान श्रृंखला' का चौथा आयोजन संपन्न हुआ। जैन मिलन महिला महावीर की अध्यक्ष सपना जैन ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में सामाजिक मूल्य और मानवीय संवेदनाएं पीछे छूटती जा रही हैं। युवाओं को सफलता और आत्मनिर्भरता के साथ अच्छा इंसान बनने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने पर भी ध्यान देना चाहिए। पंच परमेष्ठी प्रचार समिति के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि विद्यालय की यह पहल संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें एक मंच पर जोड़ने का माध्यम बनी है। जैन मिलन बालिका आदिश्री की अध्यक्ष खुशी जैन ने सम्मान के लिए विद्यालय का आभार जताया। विद्यालय प्रबंधक विश्वास चौधरी ने कहा ...