Bagpat News: गौसपुर गांव में दो दिनों से 40 घरों की बिजली गुल
बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। गौसपुर गांव में दो दिन पूर्व आई आंधी-बारिश से ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया था। जिससे गांव के करीब 40 घरों की बिजली दो दिनों से गुल है। जिसके चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गौसपुर गांव में रविवार रात को आई आंधी और बारिश में तालाब के पास रखा 100 केवी का ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया था। जिससे करीब 40 घरों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई थी। विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लोगों को दो दिन से पशुओं के चारे, पानी और रात को अंधेरे में बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग पर मंगलवार को ऊर्जा निगम कर्मचारियों ने दूसरा ट्रांसफार्मर रखा, लेकिन विद्युत आपूर्ति चालू करते ही ट्रांसफार्मर में आग लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.