Bagpat News: गौशाला में मृत मिले तीन गोवंश, मचा हड़कंप
बागपत, जुलाई 13 -- Bagpat News: छपरौली। लूंब गांव की गौशाला का छपरौली के खंड विकास अधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया, तो वहां तीन गोवंश मृत पाए गए। इसके अतिरिक्त दो अन्य पशु गंभीर रूप से बीमार अवस्था में मिले। इस स्थिति पर बीडीओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी छपरौली महेश चंद्र गौड बिना किसी पूर्व सूचना के लूंब गौशाला पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद गोवंश, चारे, पेयजल, साफ-सफाई और पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन पशुओं के मृत मिलने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दो अन्य पशु अत्यंत कमजोर और गंभीर हालत में पाए गए, जिनके तत्काल उपचार के निर्देश मौके पर ही दिए गए। बीडीओ ने संबंधित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.