Bagpat News: गौरीपुर से राष्ट्र वंदना चौक तक बनेगा फ्लाईओवर, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: बागपत। जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गौरीपुर से वंदना चौक तक फ्लाईओवर निर्माण की कवायद शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन और संबंधित प्राधिकरण को भेजा जाएगा। जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल और पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। गौरीपुर से वंदना चौक तक फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कार्ययोजना तैयार करने और उसे शासन एवं संबंधित प्राधिकरण को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.