Bagpat News: गैस सिलेंडर में आग से घर का सामान जला, युवक झुलसा
बागपत, नवम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। शहर की यमुना विहार कालोनी में सोमवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं, आग बुझाने के प्रयास में पड़ोस में रहने वाला युवक महताब झुलसकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे युवक को उपचार दिलाया जा रहा है। शहर की यमुना विहार कालोनी में अफजाल का मकान है। सोमवार शाम अफजाल की पत्नी घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही महिला घबरा गई और शोर मचाते हुए घर से बाहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.