बागपत, सितम्बर 29 -- Bagpat News: बागपत। नगर पालिका बागपत में तैनात वरिष्ठ लिपिक महेश शर्मा को बिना बताये गैरहाजिर चलने पर ईओ हरिलाल पटेल ने सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। वरिष्ठ लिपिक महेश शर्मा बिना ईओ की जानकारी के 24 सितम्बर से नदारद है। जिसके कारण नगर पालिका के विकास कार्यों के साथ वित्तीय कार्य और भुगतान का काम ठप पड़ गया है। बरसात के मौसम में साफ सफाई के लिए ठेकेदारों का भुगतान रुका हुआ है। माह का अंत है कर्मचारियों की सैलरी का कार्य भुगतान भी प्रभावित हो रहा है। वरिष्ठ लिपिक की लापरवाही का आलम यह है कि वह ईओ का फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं। जिसको लेकर नाराज ईओ ने वरिष्ठ लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में बिना जानकारी के नदारद रहने को गंभीर लापरवाही माना है। ईओ हरिलाल पटेल का कहना है इस मामले को लेकर चेय...