बागपत, अगस्त 23 -- Bagpat News: बागपत। बागपत के गुर्जर भवन में रविवार को वीर गुर्जर सभा श्री देव नारायण के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में समाज के प्रतिष्ठित एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चपराना ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकता और आपसी भाईचारे में निहित होती है। इसलिए समाज के सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जितेन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार व सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। समाज के लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए। उन्होंने गुर्जर समाज की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। समार...