Bagpat News: गाजियाबाद ने उद्घाटन मैच में मेरठ को हराया
बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: भड़ल गांव में शुक्रवार को स्व.अनंत छोटू मेमोरियल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि उपेंद्र राठी, डा.विनोद राणा और कैप्टन कृष्णपाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गाजियाबाद और मेरठ की टीम के बीच खेला गया। इसमें गाजियाबाद की टीम ने एक ओवर में चार छक्के लगा कर मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद निरपुड़ा और भड़ल की टीम के बीच हुए मुकाबले में निरपुड़ा के वंश ने एक ओवर में चार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। तीसरा मुकाबला शामली और बुढ़ाना के बीच हुआ, जिसमें शामली की टीम ने तीन छक्के लगाकर मैच जीत लिया। इस मौके पर सुधीर कुमार, धीरज राणा, अंकित राणा, छोटू, दीपक, रामकुमार राठी एडवोकेट, गौरव, टीनू, निखिल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.