बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: बड़ौत। छपरौली थाना क्षेत्र के चोबली गांव में शिकारी से बचकर एक पहाडडा प्रजाति का हिरण गांव में घुस गया। कुत्तों से बचते हुए हिरण किसी तरह एक किसान के घर में जा घुसा यहां पर ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को खदेड़कर उसे बचाया, लेकिन थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया। चोबली गांव में घुसे व्यस्क पहाड़ा प्रजाति के हिरण को ग्रामीणों ने कुत्तों से बचा तो लिया, लेकिन इस बीच वह इतना अधिक घबरा गया कि वहीं बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों की भी दी, लेकिन जब तक वन विभाग के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची, हिरण दम तोड़ चुका था। यह भी पढ़ें- Bagpat News: जंगल में मृत मिला हिरण ग्रामीण हिरण के शव को ई रिक्शा में लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचे। यहाँ से अधिकारियों ने हिरण के शव को पोस्टमार्टम को...