बागपत, अक्टूबर 17 -- Bagpat News: बागपत। गांव के मुकाबले शहर में धात्री महिलाओं में एनीमिया का खतरा 10 गुना अधिक है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 6 माह तक के शिशु को स्तनपान कराने वाली महिलाओं में खून की कमी की समस्या गांवों के मुकाबले शहर में कहीं अधिक है। इसकी एक बड़ी वजह प्रसव के बाद शहर की धात्री महिलाओं में पारंपरिक खानपान से दूरी, पोषक तत्व वाला भोजन नहीं करना और फास्टफूड का अधिक सेवन है। स्वास्थ्य विभाग गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद तक महिलाओं की सेहत की निगरानी करता है। गर्भवती और प्रसूता महिलाओं में खून की कमी होना एक बड़ी और गंभीर समस्या है और कई बार गंभीर एनीमिया की शिकार महिलाओं को भर्ती करने तक की नौबत आ जाती है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट बताती के अनुसार 6 माह तक के शिशु को स्तनपान कराने वाली शहरी महिलाओं में यह समस्...