Bagpat News: गांगनौली के अस्थाई कट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, वाहनों पर लगेगा जुर्माना
बागपत, जुलाई 19 -- Bagpat News: दाहा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर गांगनौली के अस्थाई कट के पास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए हैं। अब इस कट का उपयोग करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के नीचे स्थानीय लोग पिछले 71 दिनों से स्थायी कट (इंटरचेंज) की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कट न होने के कारण आसपास के गांवों के लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। उनका कहना है कि 71 दिनों से मांग उठाने के बावजूद प्रशासन और एनएचएआई ने अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला है। वहीं, अब एनएचएआई ने इस अस्थाई कट पर सीसीटीवी कैमरे लगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.