Bagpat News: गर्भवतियों की जांच में 13 मिली हाईरिस्क
बागपत, जुलाई 25 -- Bagpat News: खेकड़ा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 78 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें 13 महिलाएं हाईरिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में पाई गईं। चिकित्सकों ने सभी हाईरिस्क गर्भवतियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देते हुए नियमित जांच और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। शिविर का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. समोला और डॉ. प्रियंका कंसाना ने गर्भवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में फार्मासिस्ट धर्मेंद्र, आरिफा तबस्सुम, लैब टेक्नीशियन अनिल रजक समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.