बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: चांदीनगर। रटौल के 24 वर्षीय युवक नें घर पर ही अज्ञात कारणों से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार को युवक का शव कस्बें में पहुंचा जहां गमगीन माहौल में युवक का समीप के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। रटौल निवासी 24 वर्षीय समरान पुत्र इसरत गाड़ी चलाने का काम करता था। गुरूवार शाम को घर पर ही उसने खुद को गोली मार ली थी। परिजनों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर उस कमरे में पहुंचे थे जहां युवक लहुलुहान हालत में पड़ा मिला था। परिजन तुरंत उसे दिल्ली के एक अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डाक्टरो नें उसे मृत घोषित कर दिया था। शुक्रवार दोपहर बाद युवक का शव दिल्ली से पोस्टमार्टम के बाद रटौल पहुंचा। गमगीन माहौल में युवक का समीप के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द एक खाक कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...