बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: दाहा। निरपुडा गांव में गन्ना बकाया भुगतान को लेकर किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में चेतावनी दी गई कि यदि भैसाना मिल अधिकारियों ने समय पर भुगतान न किया तो बड़ी पंचायत कर बड़ा ही निर्णय लिया जाएगा। पंचायत में मिल अधिकारियों ने किसानों को दीपावली पर्व से एक सप्ताह पूर्व आधा भुगतान जबकि मिल चलने के 20 दिन बाद पूर्ण भुगतान का भरोसा दिया। निरपुडा गांव में गुरुवार को भैसाना मिल के द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसानों की पंचायत हुई। पूर्व की पंचायत में किसानों ने 29 अक्टूबर तक बकाया भुगतान न होने पर भैंसाना मिल के गन्ना क्रय केंद्र उखाड़ने की चेतावनी दे रखी थी। जिस पर गुरुवार को पंचायत में पहुंचे भैंसाना मिल के वरिष्ठ महा प्रबंधक गन्ना ललित तोमर, वरिष्ठ प्रबन्धक गन्ना सुनील मलिक, गन्ना प्रबंधक संजय सिंह ने कि...