बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, मलकपुर द्वारा सामान्य निकाय की बैठक में लिए गए एक निर्णय ने क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों में असंतोष की लहर पैदा कर दी है। गुरुवार को दर्जनों गांवों के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने डीसीओ का घेराव किया। उन्हें खरी-खोटी सुनाई। मलकपुर मिल को किसी भी सूरत में गन्ना न देने का एलान किया। किसानों का कहना है कि मलकपुर समिति द्वारा क्रय केंद्रों की व्यवस्था में अचानक किए गए इस परिवर्तन से किसानों के हितों व उनकी व्यावहारिक सुविधाओं को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है। अचानक लिए गए इस फैसले से किसानों को गन्ना आपूर्ति करने में भारी व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे पूरे क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। बिजरौल प्रथम, बिजरौल चतुर्थ, बामन...