बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: खेकड़ा क्षेत्र के फखरपुर गांव की गद्दा फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए खुलासा कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास चोरी का माल भी बरामद किया है।क्षेत्र के फखरपुर गांव में मित्रपाल की गद्दा फैक्ट्री है। गत 24 सितंबर की रात बदमाशों में फैक्ट्री में चोरी की थी। बदमाश फैक्ट्री से बिजली मोटर, बैटरी, इनवर्टर, एलईडी,किमती कपड़ा और सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर चोरी कर ले गए थे। 25 सितंबर को मित्र पाल ने कोतवाली में अज्ञात में घटना का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में खेकड़ा निवासी अकबर और बुराड़ी निवासी गौतम शामिल है। दोनों ने पुलिस पूछताछ में चोरी ...