बागपत, सितम्बर 15 -- Bagpat News: दाहा। दोघट कस्बे के विभिन्न शिव मंदिरों में मंगलवार को गणेश महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। प्रथम दिन भगवान गणेश की लड्डुओं से अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर गणपति बप्पा का गुणगान किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित राकेश मिश्रा और कमल शर्मा ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं नेभगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में अशोक कुमार सपत्नीक यजमान रहे। इस मौके पर दीपक रुहेला, रोबिन वर्मा, सिंटू, सुनील गुप्ता, कमल, हरेंद्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: गणपति बप्पा के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Moradabad News: दिनभर पूजा कर सायं सांस्कृतिक प्रस्त...