Bagpat News: गणेश महोत्सव के समापन पर यज्ञ का आयोजन
बागपत, सितम्बर 24 -- Bagpat News: बागपत। बागपत के सिसाना रोड़ पर गुरुवार को शिव भूमिया मंदिर में गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना के साथ समर्पण और श्रद्धा के भाव से यज्ञ में आहुति दी। वैदिक मंत्रों की गूंज के साथ यज्ञ की विधिवत शुरुआत हुई। बागपत के गणमान्यों ने पवित्र अग्नि में घी, यज्ञ सामग्री और पुष्प अर्पित कर, भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की। यज्ञ के दौरान धार्मिक प्रवचन भी आयोजित किए गए। जिनमें गणेश चतुर्थी के महत्व और आस्था पर चर्चा की गई। आयोजन के समापन पर कन्याओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गणेश महोत्सव में गजानन को लगा छप्पन भोग, हुई महाआरती इस अवसर पर कुलदीप भारद्वाज, सोनू शर्मा, टोनी, मनोज, विकास शर्मा, नागेश, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.