Bagpat News: गणपति विसर्जन पर संकट, नहर में नहीं हैं पानी
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: बड़ौत। गणेश चतुर्थी के बाद अब गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पूर्वी यमुना नहर पर पुल निर्माण के चलते पानी बंद है, ऐसे में नहर के घाटों पर प्रतिमा विसर्जन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पानी नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को विसर्जन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ रही है। अकेले बड़ौत में दो दर्जन से अधिक बड़ी गणपति प्रतिमाओं के साथ दर्जनों छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। ऐसे में प्रशासन के सामने भी सुरक्षित और व्यवस्थित विसर्जन कराने की चुनौती है। नहर में पानी नहीं होने की स्थिति में कई श्रद्धालु यमुना नदी का रुख कर सकते हैं। इससे यमुना घाटों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। गणेश विसर्जन को लेकर अधिकारी संभावित घाटों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.