बागपत, अगस्त 7 -- Bagpat News: बड़ौत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर गंगनौली कट से टीकरी कस्बे और आगे के गांवों तक सर्विस रोड निर्माण की मांग को लेकर बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने एनएचएआई चेयरमैन संतोष यादव से मुलाकात की। उन्हें मांगपत्र सौंपते हुए सर्विस रोड का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की। सांसद ने एनएचएआई चेयरमैन को बताया कि टीकरी कस्बा और आसपास के गांव घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं। यहां प्रतिदिन किसान, विद्यार्थी, व्यापारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण आवागमन करते हैं। सर्विस रोड नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और एक्सप्रेसवे पर जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सर्विस रोड नहीं होने से किसानों को अपनी फसल मंडियों और चीनी मिलों तक ले जाने में भी दिक्कतों का सामना...