Bagpat News: खड़े ट्रक से टकराई प्रधानाचार्य की कार, घायल
बागपत, जुलाई 25 -- Bagpat News: चांदीनगर। सरफाबाद गांव के समीप ईपीई पर किनारे खड़े एक ट्रक में राजकीय हाईस्कूल गौना के प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद की कार अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायल प्रधानाचार्य को बाहर निकाल कर रटौल में प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। एसआई कृष्णवीर ने बताया है प्रधानाचार्य ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.