बागपत, अक्टूबर 23 -- Bagpat News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा और गौना के बीच आगे खड़े ट्रक से एक अनियंत्रित ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे उसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गढ़मुक्तेश्वर ले गए और वहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जालौन जिले के माधोगढ़ निवासी बृजेश पुत्र अशोक ट्रक चालक थे। गुरुवार को वह कुंडली से मुरादाबाद की ओर ट्रक में माल लेकर जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा और गौना गांव के बीच पहुंचा, तो अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और आगे सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक में पीछे से जा टकराया। यह भी पढ़ें- Meerut News: डालूहेड़ा के पास ट्रक से टकराकर बाइक सवार क...