बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। बागपत के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में बुधवार को अंतर-सदनीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार सदनों बोस हाउस, विवेकानंद हाउस, नायर हाउस और कलाम हाउस की छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद विवेकानंद हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन ने बधाई देते हुए सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल भावना और उत्साह के साथ हुआ। पहले मुकाबले में बोस हाउस और कलाम हाउस की टीम आमने-सामने रहीं, जबकि दूसरे मुकाबले में विवेकानंद हाउस और नायर हाउस के बीच भिड़ंत हुई। इसके अलावा कक्षा पांच और कक्षा छह की बालिका टीमों के बीच भी मुकाबला कराया गया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं...