Bagpat News: खेल मैदान के लिए युवाओं और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: चांदीनगर। पूरनपुर नवादा गांव में खेल मैदान की मांग को लेकर युवाओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारियों से गांव में खेल मैदान बनवाए जाने की मांग की। पूरनपुर नवादा गांव में खेल का मैदान न होने के चलते गांव के लोगों के सहयोग से 15 वर्ष पूर्व वन विभाग की खाली जमीन पर दौड़ने के लिए ट्रैक बनवाया गया था। क्रिकेट की पिच भी तैयार कराई गई थी। जिस पर आस पास के गांवों के युवक खेलते थे। वहीं, काफी युवा पुलिस और आर्मी में भर्ती होने के लिए मैदान पर दौड़ लगाते थे। पिछले दिनों वन विभाग की टीम ने खाली मैदान पर पौधारोपण कराया, जिसके चलते वहां न तो युवा दौड़ लगा पा रहे है और न ही खेल पा रहे है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: कालसी में खेल मैदान बनाने की मांग जिससे क्षुब्ध युवाओं ने रविवार को प्रदर्शन किया और अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.