Bagpat News: खेलते-खेलते अस्पताल से बाहर निकला बच्चा, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
बागपत, सितम्बर 30 -- Bagpat News: बागपत। शहर के पुराना कस्बा निवासी एक युवक की पत्नी की महिला जिला अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। बताया जाता है कि बुधवार को प्रसूता महिला की भाभी खाना लेकर अस्पताल पहुंची थी। महिला का पति और तीन वर्षीय बच्चा भी उनके साथ था। बताया जाता है कि जैसे ही प्रसूता अपनी भाभी व अन्य परिजनों से बातचीत करने लगी, तभी तीन वर्षीय बच्चा खेलते हुए अस्पताल से बाहर निकल आया। बच्चे को लावारिस हालत में देख स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने कब्जे में लेते हुए उसके परिजनों की खोजबीन शुरू कर दी। वहीं, अस्पताल में परिजन भी बच्चे को तलासते रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने परिजनों को तलाशा और फिर बच्चे को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.