बागपत, नवम्बर 15 -- Bagpat News: बड़ौत। शबगा गांव के संस्कृति पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में संस्कृति पब्लिक स्कूल की टीम ने शबगा वॉरियर्स टीम को हराया, जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस ने भगत हाउस को 62-37 से हराकर खिताब जीता। खो-खो प्रतियोगिता में पांच टीमों के बीच मुकाबले हुए, जिसमें पहले मुकाबले में कक्षा तीन की टीम विजेता रही। दूसरे मुकाबले में कक्षा छह की टीम, तीसरे मुकाबले में कक्षा आठ की, चौथे मुकाबले में कक्षा 10 की टीम और पांचवें मुकाबले में कक्षा छह की टीम विजेता रही। यह भी पढ़ें- Bijnor News: वार्षिक खेलकूद प्रति...