Bagpat News: खेत में विधवा महिला पर हमला, हत्या का प्रयास
बागपत, नवम्बर 28 -- Bagpat News: बागपत। खेत में सरसों का साग लेने गई विधवा महिला पर चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर भी आरोपी नहीं रुके। उन्होंने महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी महिला ने राहगीर के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने बागपत कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। सरूरपुर कलां गांव निवासी सुदेश पत्नी स्वर्गीय महिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे वह अपने खेत में सरसों का साग लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का नरेंद्र पुत्र बालूराम और तीन अन्य अज्ञात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.