बागपत, अगस्त 20 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। क्षेत्र के हजूराबाद गढ़ी निवासी परमिदर से भेंडी नाथ चौकी से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने नगदी व मोबाइल लूट लिए और धक्का देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी चौकी पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। गढ़ी निवासी परमिन्दर बुधवार शाम अपने घर से साइकल द्वारा कमाला चिरचिटा मार्ग स्थित अपने खेतो पर जा रहा था। जैसे ही वह भेंडीनाथ चौकी से आगे पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको लात मारकर नीचे गिरा दिया। बदमाशों ने किसान से पांच हजार की नगदी सहित मोबाइल लूट लिया और धक्का देकर चिरचिटा मार्ग की और फरार हो गए। पीड़िता किसान ने लूट की जानकारी भेंडीनाथ चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बढ़माशों को काफी तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित किसान ने अज...