Bagpat News: खेत में चारा काट रहे किसान को सांप ने डसा
बागपत, अगस्त 3 -- Bagpat News: बागपत। दोघट क्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल गांव में सोमवार की सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे किसान सुधीर कुमार के हाथ में सांप ने डस लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में किसान का उपचार कराया, जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाकर मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। मौजिजाबाद नांगल गांव निवासी किसान सुधीर कुमार सोमवार की सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गया था। तभी एक सांप आया, जिस पर किसान सुधीर कुमार की नजर नहीं गई। सांप ने सुधीर कुमार के हाथ में डस लिया और खेत में घुस गया। सांप के डसते ही किसान सुधीर तोमर ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन खेत पर पहुंचे और सुधीर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सुधीर को एंटी स्नैक वेनम की 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.