Bagpat News: खेत में काम करते किसान को सांप ने डसा
बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: लहचौड़ा गांव में गुरुवार की सुबह खेत में काम करते समय युवा किसान को सांप ने डस लिया। युवक ने घर जाकर परिजनों को सांप के काटने की जानकारी दी। परिजनों ने पहले सपेरों से इलाज कराया, लेकिन हालत बिगड़ती देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद युवक को छुट्टी दे दी थी। विनय शर्मा पुत्र सतेंद्र शर्मा खेत में धान की फसल में पानी चलाने के लिए गए थे। खेत में घुसते ही वहां जहरीले सांप ने उसके पैर की अंगुली में काट लिया था। सांप के डसते ही तुरंत वह घर पहुंचा और इससे अवगत कराया। यह भी पढ़ें- बारिश में सर्पदंश का खतरा, इलाज से बच सकती है जान सांप के डसने का पता चलते ही परिजनों के पैरों तले से जमीन निकल गई। वह तुरंत गांव के रहने वाले सपेरों के पास पहुंचे। यहां पर उन्होंने सपेरों की पद्धति के अनुसार इलाज कराया, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.