Bagpat News: खेत पर जा रही महिला पर कुत्तों का हमला
बागपत, जुलाई 13 -- Bagpat News: दाहा। मौहम्मदपुर खूंटी गांव में खेत में काम करने जा रही महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। परिजन घायल महिला को आजमपुर मुलसम उप स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया। मौहम्मदपुर खूंटी गांव निवासी रोशनी पत्नी रतन सोमवार सुबह अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी जब वह खेत में जा रही थी तो रास्ते में एक आवारा कुत्ते ने उसपर अचानक हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। खेतों से काम कर लौट रहे अन्य किसानों ने उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। परिजन घायल महिला को उप स्वास्थ्य केंद्र आजमपुर मुलसम ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे इंजैक्शन लगाए तथा जख्मो पर मरहम लगाया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: कुत्ते के हमले में भाभी-देवर घायल उपचार के बाद घायल महिला को घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.