Bagpat News: खेत पर काम कर रही महिला को सांप ने डसा
बागपत, अगस्त 1 -- Bagpat News: चांदीनगर। लहचौड़ा गांव में खेत पर काम कर रही एक 60 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार को लहचौड़ा निवासी 60 वर्षीय मुनेश पत्नी धर्मी अपने खेत पर कार्य कर रहीं थी। तभी जहरीले सांप ने पैर में डस लिया। जिसके बाद उसने परिजनों को बताया कि परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार करते हुए एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाया। हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। महिला खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.