बागपत, अगस्त 19 -- Bagpat News: खेकड़ा। उत्तर रेलवे प्रशासन के रेलवे ट्रैक की मरम्मत और पुरानी रेलों को बदलने के कार्य के चलते खेकड़ा में मुबारिकपुर मार्ग रेल फाटक 24 अगस्त की रात से 25 अगस्त की सुबह तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इसके लिए बडागांव मार्ग रेल फाटक वैकल्पिक मार्ग रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने व्यवस्था के लिए कोतवाली से पुलिस बल की मांग की है। वरिष्ठ अनुभाग अभियंता उत्तर रेलवे बड़ौत ने कोतवाली प्रभारी खेकड़ा को प्रेषित पत्र में बताया कि मुबारिकपुर रेल फाटक के पास पुरानी रेल लाइन लगी होने के कारण यह रेलगाड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं रह गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत इसे बदलना जरूरी है। ऐसे में 24 अगस्त रात आठ बजे से 25 अगस्त सुबह छह बजे तक कुल दस घंटे सडक यातायात बाधित रहेगा। इस दौरान बडागांव गांव मार्ग को ...