Bagpat News: खेकड़ा में शीतल पेय गोदाम पर जीएसटी टीम की छापेमारी
बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में शुक्रवार को जीएसटी विभाग की टीम ने शीतल पेय के एक गोदाम पर छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से गोदाम संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने घंटों तक अभिलेखों की जांच करने के साथ गोदाम में मौजूद माल का स्टॉक के अनुसार मिलान किया। डिप्टी कमिश्नर संजीव आर्य और असिस्टेंट कमिश्नर कृष्ण मुरारी यादव के नेतृत्व में पहुंची जीएसटी टीम ने गोदाम में रखे शीतल पेय के स्टॉक की गणना की। अधिकारियों ने खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेखों और अन्य जरूरी दस्तावेजों को भी जांचा। जीएसटी अधिकारियों की कार्रवाई के दौरान गोदाम में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टीम ने स्टॉक और दस्तावेजों से संबंधित जरूरी जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद तैयार रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। रिपोर्ट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.