Bagpat News: खेकड़ा में भक्ति रस में सराबोर हुई भक्ति आराधना
बागपत, जुलाई 13 -- Bagpat News: खेकड़ा। खेकड़ा के पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को भगवान पार्श्वनाथ और मां पद्मावती की भक्ति आराधना का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः मंगलाचरण और भगवान पार्श्वनाथ के पूजन अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद भजन गायक हिमांशु जैन और आर्यन जैन ने भगवान पार्श्वनाथ और मां पद्मावती की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूब गया। कार्यक्रम को आर्यिका सरस्वती माताजी के पावन सान्निध्य का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने प्रवचनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.