बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में गोवर्धन रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। सोमवार को आयोजकों ने इसकी तैयारी समीक्षा की। कस्बे के सदाशिव शक्ति मंदिर में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि यात्रा में मधुर बैंड के साथ देवों की झांकियां निकाली जाएगी। यात्रा के लिए सभी को जिम्मेदारी बांटी गई। अध्यक्षता रथयात्रा समिति के प्रधान अरविंद धामा ने की। संचालन सुभाष धामा ने किया। कार्यकर्ताओं में मोहन वेदी, दीपक धामा, अशोक श्रीवास्तव, सुमित धामा, विक्की चौधरी, अमित धामा, अजय शर्मा, सत्येंद्र धामा, सचिन धामा, सुधीर गुप्ता, नदीम, समीर, कपिल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...