बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में आयोजित नगरपालिका परिषद की बैठक में तीन करोड के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। सभासदों ने अनेक प्रस्ताव दिए, जो मान्य किए गए। नगरपालिका बोर्ड की बैठक चेयरपर्सन नीलम धामा की अध्यक्षता में हुई। इसमें कस्बे के सर्वांगीण विकास, सौंदर्यीकरण, आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के तीन करोड के प्रस्ताव पारित हुए। इनमें प्रमुख स्थानों एवं चौराहों पर सोलर हाईमास्ट लाइट लगवाने, कस्बे की वीरांगना नीरा आर्य के सम्मान में पाठशाला खेकडा मार्ग पर पार्क परिसर में उनकी प्रतिमा और शिलालेख स्थापित कराने, पार्क का नाम वीरांगना नीरा आर्य समद्धि पार्क रखने, मुख्य चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने, अतिक्रमण की समस्या का समाधान निकालने, पुलिस चौकी चौराहे का नाम महादेव चौक करने, बडागांव र्मा के स्व...