Bagpat News: खेकड़ा में जिम से लौट रहे युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा
बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे से जिम करके अपने गांव मवीकलां लौट रहे युवक पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता ने खेकड़ा थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मवीकलां गांव निवासी पीड़त युवक के पिता बसंत ने कोतवाली मे दी तहरीर में बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा मोहित खेकड़ा में जिम करने आता जाता है। मंगलवार देर शाम मोहित जिम करने के बाद पाठशाला रोड से बाइक पर गांव आ रहा था। पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नियत से गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। आनन फानन में मोहित बाइक लेकर काठा रोड से सुन्हैड़ा गांव की तरफ जाने वाले नाले के रास्ते पर भाग निकला। इस दौरान दोनों बाइकों पर सवार हमलावरों ने सुन्है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.