Bagpat News: खेकड़ा-मुबारिकपुर रेलवे फाटक आज 10 घंटे रहेगा बंद
बागपत, जुलाई 22 -- Bagpat News: खेकड़ा। खेकड़ा-मुबारिकपुर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक मंगलवार रात से करीब 10 घंटे के लिए बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने ट्रैक पर आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण यह निर्णय लिया है। यह मरम्मत कार्य रेलवे इंजीनियरों की देखरेख में किया जाएगा, जिसका उद्देश्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाना है। खेकड़ा में तैनात रेलवे स्टेशन मास्टर किशोर कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात 8 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य चलेगा। इस अवधि में ट्रैक की तकनीकी जांच, आवश्यक मरम्मत और रखरखाव किया जाएगा। कार्य के दौरान रेलवे सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और इंजीनियरों की एक टीम पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से मरम्मत कार्य के दौरान खेकड़ा-मुबारिकपुर मार्ग पर स्थित रेलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.