बागपत, जुलाई 21 -- Bagpat News: खेकड़ा। वर्ष 2026 के चातुर्मास को लेकर खेकड़ा नगर और आसपास के जैन समाज में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के विभिन्न जैन मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर साधु-संतों एवं आर्यिकाओं के चातुर्मास प्रवास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान धार्मिक प्रवचन, पूजा-अर्चना और विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। त्रिलोक तीर्थ, बड़ागांव में आगामी 2 अगस्त को एलाचार्य त्रिलोक भूषण जी के साथ आर्यका चंद्रमती माता, मुक्तिभूषण, अनुभूतिभूषण और दृष्टिभूषण की चातुर्मास स्थापना होगी। त्रिलोक तीर्थ पर होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। शांति निकेतन दिगंबर जैन मंदिर मंडौला में 26 जुलाई को एलक विज्ञान सागर जी महाराज की चातुर्मास स्थापना होगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अपने व्यवहार और आचरण को ...