Bagpat News: खेकड़ा अग्निकांड: चार दिन बाद अंकुर भी हार गए जिंदगी की जंग
बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: बागपत। खेकड़ा कस्बे के मुख्य बाजार में दुकान और मकान में आठ अक्टूबर को हुए अग्निकांड की त्रासदी में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंभीर रूप से झुलसे दुकान स्वामी व्यापारी अंकुर जैन ने भी सोमवार तड़के करीब तीन बजे दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पूरे खेकड़ा कस्बे में मातम छाया हुआ है। अंकुर के परिवार में अब उसके वृद्ध-माता पिता और एक बेटा ही बचा है। यह भयावह हादसा 8 अक्टूबर को सुबह करीब 7:30 बजे खेकड़ा के पाठशाला रोड स्थित किराना दुकान में हुआ। दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। आग से दुकान में रखे गैस सिलेंडर धमाकों के साथ फट गए। इससे पूरी इमारत आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिर गई। ऊपरी मंजिल पर फंसी अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.