बागपत, जुलाई 15 -- Bagpat News: खेकड़ा। डिजिटल दौर में भी पुस्तकों की महत्ता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से कस्बे के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में पुस्तक मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यम निश्चित रूप से उपयोगी हैं, लेकिन पुस्तकों से मिलने वाला गहन ज्ञान, एकाग्रता, चिंतन और संस्कार आज भी बेजोड़ हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि पुस्तकें ही सफलता और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव हैं। मेले में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशकों की पाठ्य एवं संदर्भ पुस्तकों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। यह भी पढ़ें- Barabanki News: तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शु...