बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बागपत। करोड़ों की लागत से बना खेकड़ा का स्पोट्र्स स्टेडियम संसाधनों के अभाव में सफेद हाथी साबित हो रहा है। यहां खेल सुविधा कोचों के अभाव में बेकार पड़ी है। देखरेख के अभाव में स्टेडियम स्टेडियम नहीं, बल्कि पुराना खंड़हर नजर आता है। स्टेडियम की छत से लोहे की टीन गायब हो गई है। चेंजिंग रूम के दरवाजों को दीमक चट कर गई है। रही सही कसर असामाजिक तत्वों ने पूरी कर दी। उन्होंने कीचन, शौचालय, चेजिंग रूम ओर मैन हॉल में तोड़फोड़ कर टॉयल आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्टेडियम की दीवार बारिश में गिर गई। जो मैदान खिलाड़ियों के लिए तैयार किया गया था, उसमें झाड़-झंकाड़ खड़ा है। जिसके चलते खिलाड़ी खेल तो दूर, स्टेडियम में दौड़ तक भी नहीं लगा पा रहे है। इतना ही नहीं 17 साल से स्टेडियम को अपने मुख्य रास्ते का भी इंतजार है। यह भी पढ़ें- Far...