Bagpat News: खेकड़ा में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू
बागपत, अक्टूबर 28 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके हमलों से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगरपालिका ने अभियान शुरू किया है। मंगलवार को विभिन्न मोहल्लों में अभियान चलाकर पांच आवारा कुत्तों को पकड़ा गया। नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। कस्बे में आवारा कुत्तों की भरमार के चलते लोगों में भय का माहौल है। ये कुत्ते आए दिन राहगीरों और आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खेकड़ा सीएचसी में प्रतिदिन 40 से 60 लोगों को कुत्ते और बंदरों के काटने पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों की चिंता बढ़ रही है। आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए मंगलवार को नगरपालिका की टीम ने विभिन्न मोहल्लों में अभियान चलाया। इस दौरान मोहल्ला औरंगाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.