बागपत, अक्टूबर 10 -- Bagpat News: खेकड़ा कस्बे में दूसरों का आशियाना और जीवन बचाने की कोशिश में खुद को आग के हवाले करने वाले साहसी युवक कपिल की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच चले संघर्ष के बाद उसने अंतिम सांस ली। कपिल की मौत की खबर जैसे ही खेकड़ा पहुंची, पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। एक तरफ जहां परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया, वहीं दूसरी ओर पूरा कस्बा इस युवा की बहादुरी और असामयिक मौत से स्तब्ध है। कस्बे की दलित बस्ती (घास मंडी के पास) में रहने वाला 22 वर्षीय युवक कपिल नलकूप/बोरिंग मिस्त्री के रूप में मजदूरी करता था। रोज की तरह वह गत दिवस सुबह के समय शेखान बस्ती में एक जगह बोरिंग के काम के लिए घर से निकला था। जब वह मुख्य बाजार से गुजर रहा था, तभी उसने स्थानीय व्यापारी...