Bagpat News: खुले में धूल और धुएं के बीच बिकती रहीं मिठाइयां
बागपत, नवम्बर 9 -- Bagpat News: बड़ौत। दीपावली के त्योहार पर जहां मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं खाद्य सुरक्षा और शुद्धता को लेकर जिम्मेदार विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होते रहे। बाजारों में खुलेआम बिना ढके मिठाइयों की बिक्री होती रही। धूल, धुएं और गंदगी के बीच रखी मिठाइयां ग्राहकों को बेची जाती रहीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर से आंखें मूंदे रहे। त्योहार से पहले और दीपोत्सव के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से छापेमारी अभियान तो चलाया गया, लेकिन बाजार की जमीनी स्थिति देखकर यह कार्रवाई महज खानापूर्ति नजर आई। दीपावली के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही उनकी गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठते रहे। आरोप है कि बाजार में पाउडर से तैयार की गई मिठाइयों की भी जमकर बिक्री हुई। वहीं, पाउडर के कट्टे खुलेआम बिकते रहे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.